फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखौरा बवाल में सैकड़ों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 05 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार की रात जखौरा थाने का घेराव और पुलिस कर्मियों पर पथराव के मामले में पुलिस ने 60 नामजद आरोपियों समेत करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



शनिवार की देर शाम ग्राम गुलेंदा के पास गश्त कर रहे जखौरा थानाध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहीं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ज्योति सिंह के काफिले को रोका। काफिले में शामिल एक गाड़ी से असलहा बरामद किया गया। इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण पुलिस ने असलहा को जब्त कर गाड़ी को थाने में खड़ा कर दिया। इस पर ज्योति सिंह ने अपने सर्मथकों सहित थाना के बाहर धरना देना शुरू कर दिया और लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। भीड़ देर रात तक थाने के बाहर जमा थी। इसी बीच पुलिस ने ज्योति सिंह को थाने के अंदर बैठा लिया। प्रत्याशी की गिरफ्तारी की खबर फैलने से बड़ी संख्या में समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ का उग्र रुप देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांज कर भीड़ को तितर- बितर कर दिया।



वहीं, भीड़ की ओर से हुए पथराव में सीओ तालबेहट सहित अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके अलावा पुलिस के वाहन और अन्य लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उपद्रव की सूचना मिलने पर देर रात डीएम डा. रुपेश कुमार और एसपी प्रभाकर चौधरी दल-बल के साथ जखौरा थाने पहुंचे। देर रात तक थाने में रुककर डीएम और एसपी ने स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया।
विज्ञापन




उधर, आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ज्योति सिंह, उनके पति कल्पनीत सिंह, संजू सेन, बृजेंद्र सिंह उर्फ मिंटू, यादवेंद्र यादव, बलवान लोधी, दीपक लोधी, मनीष लोधी, चंद्रभान आदि पर आचार संहिता के उल्लंघन, जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ज्योति सिंह व उनकी बहन रजनी सहित कई अन्य समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें