फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली पुलिस ने पकड़ा सरकारी सीमेंट से लदा ट्रैक्टर

विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रॉली में सीमेंट - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली(ललितपुर)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी 30 बोरी सरकारी सीमेंट पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक पाली कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि सौ बोरी सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर जो महरौनी से सीमेंट खरीद कर पाली नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में खपाने के लिए लाए जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर मिली 30 बोरियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। ठेकेदार से कागजात मांगे हैं। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर 100 बोरी सीमेंट लेकर आया था, वह 70 बोरी सीमेंट उक्त नगर पंचायत के एक ठेकेदार द्वारा कस्बा पाली से दूर नगर पंचायत के रेस्ट हाउस में उतरवा दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 30 बोरी बचे हुए सीमेंट के साथ ट्रैक्टर को थाने में पहुंचा दिया। उक्त सीमेंट के संबंध में ठेकेदार से कागजातों की मांग की गई है। इस संबंध में जिले के अन्य बड़े ठेकेदारों से बात की गई तो बताया गया कि बड़े ठेकेदारों को सरकार द्वारा काम करने के लिए सीमेंट उपलब्ध कराया जाता है व उक्त बोरियों पर नॉट फॉर सेल लिखा होता है, ताकि बोरियों का क्रय-विक्रय न किया जा सके। साथ ही सरकारी सीमेंट बेचना एवं खरीदना दोनों ही सरकार की तरफ से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। किसी को सीमेंट के क्रय विक्रय में संलिप्त पाए जाने पर सरकार द्वारा कार्रवाई के आदेश हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक पाली कृष्ण वीर सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर सरकारी सीमेंट से लदा हुआ एक ट्रैक्टर पकड़ा गया है, इसमें 100 बोरी सीमेंट बताया जा रहा था, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कस्बे से लगभग दो किलोमीटर बाहर 70 बोरी सीमेंट उतारकर नगर पंचायत के रेस्ट हाउस में रखा जा चुका था। मौके पर पुलिस द्वारा 30 बोरी सीमेंट ट्रॉली में रखा हुआ पाया गया एवं उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने में खड़ा कर दिया गया है। वह संबंधित ठेकेदार से सीमेंट से संबंधित प्रपत्र मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें