फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में आई तेजी, जल्द होगा काम पूरा

विज्ञापन
oxigan plant.jpg - फोटो : oxigan plant.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में एल-टू में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट में एयर रिसीवर आते ही तेजी नजर आने लगी है। शीघ्र ही इसके चालू होने की संभावना है। मंडलायुक्त ने उक्त प्लांट का निर्माण जुलाई माह में पूरा कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 500 से अधिक स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य शुरू कराने की घोषणा की है। तालबेहट सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
चार जुलाई को मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान इसको शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए थे। इस पर निर्माणाधीन संस्था के जेई ने 15 जुलाई तक कार्य पूरा कराने की बात कही थी, लेकिन निर्माण न होने पर लोगों ने इस पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था। कुछ दिन पूर्व ही यहां एयर रिसीवर आने से इसके शीघ्र ही शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। इस संबंध में डॉ. जेसी बख्शी, एसीएमओ, ललितपुर ने बताया कि आज बाहर से इंजीनियर आ रहे हैं। वह प्लांट को व्यवस्थित करके उसका परीक्षण करेंगे। संभावित दो तीन दिन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी संभावित लहर के चलते कोविड एलटू में पहले की तरह 60 पलंग है। इस बार 12 स्पेशल पीकू ( बच्चों के लिए) पलंग तैयार गए है। इस प्लांट के बनने से मैटरनिटी बिंग में आने वाली प्रसूताओं को भी ऑक्सीजन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- डा0 नितिन कंसौरिया, एमओआईसी तालबेहट
कोरोना की दो लहरों में ऑक्सीजन की कमी से काफी परेशानी हुई थी। इसके चालू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- डा0 राहुल झा, (कोरोना की दोनों लहरों में काम करने वाले प्राइवेट चिकित्सक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें