फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लोक अदालत में बिजली विभाग के निपटे पचास से अधिक मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत खंड प्रथम में 10 तो द्वितीय के 40 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली विभाग के सालों से लंबित चल रहे बिजली चोरी, लंबी बकायेदारी व अन्य प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में कुछ ही पलों में आपसी सुलह समझौता के आधार पर निपट गए। इससे उपभोक्ताओं को अदालतों और बिजली विभाग के चक्कर काटने से मुक्ति मिल गई, तो वहीं बिजली विभाग में भी इन मामलों का बोझ कम हो गया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत दस मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि खंड द्वितीय के अंतर्गत लगभग 40 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें एक मामले में कस्बा जखौरा के उपभोक्ता सौरभ कुमार का कॉमर्सियल कनेक्शन में बिजली चोरी का मामला 2022 से चल रहा था, इस पर विभाग ने नोटिस भी दिया और उस पर 43,752 रुपये जमा करना था, जिस पर ओटीएस में भी पंजीकरण कराया, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो सका। अब राष्ट्रीय लोक अदालत में मामला पहुंचने पर यहां पुराने ओटीएस के तहत ही उसका लगभग चालीस फीसदी का लाभ मिलकर 20 हजार 385 रुपये में मामले का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें