फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रात 12 बजे से 72 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे आउटसोर्स कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में सोमवार देर रात से बिजली विभाग में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी 72 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। संविदा निविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बिजली अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

आउटसोर्स पर बिजली विभाग में कार्यरत बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पॉवर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप विदुआ ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2017 में विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन के लिए ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों पर बीस और शहरी उपकेंद्रों पर 36 कर्मचारियों को तैनात करने का आदेश दिया गया था। अब पॉवर कार्पोरेशन एवं उनके सहयोगी निगम द्वारा ग्रामीण उपकेंद्रों पर बीस कर्मचारियों के स्थान पर दस और शहरी उपकेंद्रों पर 36 के स्थान पर मात्र 14 कर्मचारी ही तैनात किया जा रहा है। इससे बड़े पैमाने पर कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं।
संगठन ने 15 मई को लखनऊ में और 116 मई को विभिन्न जनपदों में उपकेंद्र से लेकर लखनऊ के आलमबाग तक सत्याग्रह आंदोलन किया था। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब संगठन ने बीस मई की देर रात 12 बजे 72 घंटे का पूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संगठन के अध्यक्ष ने कर्मचारियों से अपील की है कि बीस मई की रात से कोई भी कर्मचारी पैनल, फीडर, लॉगशीट न छुए और न ही भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें