फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पांच तहसीलों में आईं 72 शिकायतों में सिर्फ सात को हो सका निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस : राजस्व, पुलिस व बिजली के आए अधिक मामले
विज्ञापन

पाली तहसील सभागार में पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-पाली। जनपद की पांच तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 72 फरियादियों में सिर्फ सात की शिकायतों का अफसरों ने निस्तारण कराया। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंतर्गत अधिकारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पाली तहसील सभागार में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां राजस्व संबंधी सबसे अधिक शिकायतें आईं। अन्य विभागों से संबंधित कम शिकायतें ही मिलीं। 19 शिकायती प्रार्थना पत्रों में राजस्व के 9 मामले, पुलिस के तीन, पूर्ति विभाग के दो, विकास के तीन और वन विभाग के दो प्रार्थना पत्र आए। अधिकारियों ने एक शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण कराया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है, उनका मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करके निस्तारित कराएं। उन्होंने शिकायतकर्ता की समस्या का निस्तारण उनकी संतुष्टि के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, एडीएफओ सत्येंद्र तोमर, उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी, क्षेत्राधिकारी पाली सुनील भारद्वाज, तहसीलदार पाली रविंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील मेें एएसपी कालू सिंह, एसडीएम मनीष कुमार ने शिकायतों को सुन निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान 17 शिकायतों में राजस्व के चार, पुलिस विभाग के दो, बिजली के दो प्रार्थना पत्र और अन्य विभाग के नौ प्रार्थना पत्र आए। जबकि यहां दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर सीओ सदर अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, महरौनी तहसील सभागार में एसडीएम रजनीश वाजपेयी व सीओ आशीष मिश्रा ने शिकायतें सुन निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान कुल दस शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व के तीन, पुलिस के दो, पूर्ति के चार और अन्य विभाग का एक प्रार्थना पत्र आया। इनमें दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

तहसील मड़ावरा में एसडीएम शैलेंद्र चौधरी व केके मिश्रा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान तीन शिकायती प्रार्थना पत्र ही मिले। इनमें राजस्व का एक और पुलिस के दो प्रार्थना पत्र आए। इधर, तालबेहट सभागार में एसडीएम अभिजीत कुमार व सीओ रक्षपाल ने शिकायतें सुन निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान 23 शिकायती पत्र आए। इनमें राजस्व के 13, पुलिस के तीन, विकास के दो, बिजली के चार और अन्य विभाग का एक प्रार्थना पत्र आया, जिनमें मात्र दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें