फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों से लिए जा रहे सहमति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पंद्रह अक्तूबर से विद्यालय खोलने की तैयारी में शिक्षा अफसर जुट गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से सहमति पत्र लेने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए हैं। जिले में नामांकित 75037 के सापेक्ष 18000 छात्रों के अभिभावकों ने सहमति पत्र प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराएं हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने के संबंध में गाइड लाइन जारी की है। इसे ध्यान में रखकर शिक्षा अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। बच्चों को स्कूल आने के लिए कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। इस दौरान अभिभावकों से सहमति लेनी होगी। इस क्रम में प्रधानाचार्यों ने अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाने भी शुरू कर दिए हैं। जिले में नामांकित 75037 में से अभी तक 18000 छात्रों के सहमति पत्र प्रधानाचार्यों ने अभिभावकों से प्राप्त किए हैं। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल खोलने से पहले डीएम के साथ प्रधानाचार्यों की बैठक कराने का मन बना रहे हैं। उनका मानना है कि जिलाधिकारी की बैठक में पूूरी तस्वीर साफ हो जाएगी और प्रधानाचार्यों के मन में जो सवाल हैं, उनका भी समाधान हो जाएगा।
ये किए जाएंगे जरूरी उपाय
विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर, थर्मल स्कैनर, भवन को सैनिटाइज कराने और साफ - सफाई पर जोर रहेगा।
वर्तमान में सामान्य स्थिति नहीं है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता है। वहीं, पाठ्यक्रम पिछड़ रहा है। कक्षा में कम बच्चों को बुलाने की रणनीति पर काम चल रहा है। - अजब सिंह प्रधानाचार्य, श्री वर्णी जैन इंटर कालेज
विज्ञापन

कक्षा दसवीं और बारहवीं के बच्चों को विद्यालय बुलाने की योजना है। पचास से साठ प्रतिशत बच्चों के सहमति पत्र प्राप्त हो गए हैं। कालेज में छात्रों से मास्क लगाकर आने के लिए कहा जाएगा। - राजेंद्र सिंह यादव ,प्रबंधक सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज
कालेज में कोरोना से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए, क्योंकि कोरोना का संक्रमण अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। - रामकुमार अभिभावक
स्कूल खोलने के मामले में शासन को कतई जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। कम से कम अभी एक माह और संक्रमण कम होने का इंतजार करना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। - संतोष जैन मोदी अभिभावक
विद्यालय खोलने के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्यों की बैठक कराने की भी योजना है। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे। - रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें