फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी बंद देख भड़के मंडलायुक्त

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करते मण्डलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में नेत्र परीक्षण कक्ष व फिजीशियन ओपीडी बंद मिलने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। दंत चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। एक चिकित्सक ड्रेस में न होने पर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर सबसे पहले कोविड हेल्प डेस्क पर अपनी थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीजन की मात्रा की जांच कराई, जो सामान्य पाई गई। इसके बाद यहां पर नेत्र परीक्षण कक्ष एवं फिजिशयन कक्ष में चिकित्सक, फिजिशियन उपस्थित नहीं पाए गए। जिस पर फटकार लगाते हुए चिकित्सकों को ओपीडी समय अस्पताल में उपस्थित रहने की निर्देश दिए। दंत चिकित्सा कक्ष में डा. मनीष माथुर के मौजूद न रहने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वहीं चर्म रोग कक्ष में परामर्शदाता अतुल ट्रैकशूट व टीशर्ट में पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाकर निर्धारित यूनिफार्म में कार्य करने के निर्देश दिए।
इमरजेंसी आउटडोर के निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि पांच मरीज वार्ड में आए, जिनका उपचार किया गया है। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने जनरल ओपीडी को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। मरीजों व उनके परिवार वालों से सुविधाओं की जानकारी ली। जिसमें संतुष्टि पाई गई। जनरल ओटी के निरीक्षण में बताया कि ओटी में प्रतिदिन ऑपरेशन किए जा रहे हैं। मोतियाबिंद के दो ऑपरेशन व दो अपेंडेक्स के किए जा रहे हैं। ओटी में
विज्ञापन

सीलिंग सेपानी टपकने व ओटी में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होने पर फटकर लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी में अधिक से अधिक लोगों को इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में नियमित रुप से साफ-सफाई व सैनेटाइजेशन करायें, तथा समस-समय पर स्वास्थ्य कर्मियों व अस्पताल के सफाई कर्मचारियों की कोविड जांच कराए जाने के निर्देश दिए। इसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डा. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर केके सिंह, सीएमएस पुरुष डा. एसके बासवानी आदि अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
गेट खोलने से पहले दें बहाव क्षेत्र में सूचना
मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने गोविंद सागर बांध का निरीक्षण कर बांध की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में बांध में जल का स्तर 1191.10 फुट है, अगस्त माह के अंत तक बांध में 1193 फुट पानी भरना है। इससे अधिक होने पर बांध से पानी छोड़ा जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि गेट खोलकर पानी की निकासी से पूर्व बांध के बहाव क्षेत्र में रहने वालों लोगों को सूचना दी जाए। जिससे वह किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें