फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव

Mon, 01 Oct 2018 01:54 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
administration - फोटो : sample
विज्ञापन
बार। बार थानांतर्गत टोड़ी गांव निवासी वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की कमर में गमछे के सहारे से पत्थर बंधा हुआ था और पिछले दो दिनों से लापता था। जानकारी के अनुसार
विज्ञापन

 टोड़ी गांव निवासी निर्भय सिंह (68) पुत्र रामदयाल यादव 28 तारीख की रात में वह खाना खाकर खेत में पड़ी उड़द की फसल की रखवाली के लिए निकले थे। सुबह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। रिश्तेदारी व हर संभावित स्थान पर तलाश करने के बाद भी पता न लगने पर अनहोनी का अंदेशा हुआ। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में वृद्ध का शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र सुंदर पाल ने शिनाख्त की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। उसमें एक बड़ा सा पत्थर मृतक के ही गमछे से कमर में बंधा हुआ था। मृतक पीडब्ल्यूडी विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी था। वहीं मौके के हालातों को देखकर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने गांव के ही लोगों पर निर्भय सिंह की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें