फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर भडकाऊ वीडियो डालकर अपशब्द लिखने में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
social media.jpg - फोटो : social media.jpg
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत एक गांव के लोगों द्वारा फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो डालकर अपशब्द लिखकर एक समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में महरौनी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षत्रिय युवा मोर्चा महासभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने महरौनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 23 सितंबर को सोशल मीडिया फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तीन व्यक्ति क्षत्रिय समाज के समस्त लोगों को गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। यह वीडियो एक व्हाट्सएप नंबर से ग्राम पंचायत लखेपुर ग्रुप पर डाला गया है। उक्त मोबाइल नंबर मोहनगढ़ टीकमगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह यादव का है। उक्त तीनों व्यक्तियों के नाम महरौनी के ग्राम सिलावन निवासी संतोष सिंह यादव, राकेश यादव, चंदन यादव हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनके समाज को अपमानित किया है। महरौनी पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें