फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अब तक हो चुकी है पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 366 हो गई है, इनमें पांच लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें से 320 लोगों को जिले में उपचार की सुविधा मुहैया कराई गई, जबकि 46 लोगों को झांसी रेफर किया गया है। अब यहां पर मरीजों के स्वस्थ्य होने की रफ्तार बेहतर है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो अब तक जिले के संक्रमित व्यक्तियों में 90 फीसदी लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं नजर आए हैं। महज 10 फीसदी लोगों में ही लक्षण नजर आए हैं, जिनमें अधिकांश लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
वहीं, पहले संक्रमित व्यक्ति नदीपुरा निवासी जिला अस्पताल में संविदाकर्मी 36 वर्षीय की मौत कोरोना संक्रमण से हुई, लेकिन मरीज को पहले से डायबिटीज थी। इसके अलावा तालबेहट के क्षेत्र के ग्राम तेरई फाटक में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई थी, जो पहले से ही बीमार था और ऑक्सीजन की कमी के कारण इसे झांसी रेफर किया गया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इसी तरह ब्लाक बार के अंतर्गत ग्राम निवासी एक मरीज ब्लडप्रेशर का मरीज था, कोरोना संक्रमित होने पर उसकी झांसी में मौत हो गई थी। शहर के मोहल्ला नदीपुरा निवासी वृद्ध व्यक्ति में ऑक्सीजन की कमी के कारण संक्रमित होने के बाद झांसी में मौत हो गई थी। ब्लाक बिरधा के अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा निवासी संक्रमित व्यक्ति पहले से क्षयरोग का मरीज था। संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन की कमी के चलते इसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना संक्रमित पांच व्यक्तियों की मौत हुई है, लेकिन इनमें सभी व्यक्ति पूर्व से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित रहे हैं। - डॉ. देशराज सिंह, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें