फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद मिली संक्रमण से राहत, 3211 में नहीं मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में बीते दो दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3221 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया, इससे संक्रमण को लेकर राहत रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार सैंपल लेकर जांच की जा रही है। बीते दो दिनों से लगातार मिल रहे संक्रमण से मंगलवार को राहत रही। हालांकि दो दिन लगातार मिलने से रिकवरी दर घटकर 98.96 पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3221 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1,618 सैंपल और एंटीजन किट से 1,603 सैंपल शामिल हैं। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल मेडिकल कॉलेज झांसी जांच के लिए भेजे गए हैं। वर्तमान में तीन संक्रमित एक्टिव हैं। बीते दिनों कोविड जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 3117 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें