फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पैकेट डिस्पोजल सामग्री जब्त कर वसूले पांच हजार

विज्ञापन
ुपर मार्केट में डिस्पोजल दोना पत्तल जप्त करते पालिका कर्मी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा सुपर मार्केट में पॉलिथीन और डिस्पोजल के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें छह पैकेट पत्तल व तीन पैकेट गिलास और पांच हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

एसएफआई संदीप कुमार के निर्देशन में जॉन एक में संपूर्ण सुपर मार्केट में प्रतिबंधित पॉलिथीन व डिस्पोजल जब्ती अभियान चलाया गया, जिसमें कई दुकानदारों का डिस्पोजल जब्त कर चालान काट कर कार्रवाई की गई। छोटी हाथ ठेले वाले दुकानदारों को मौखिक रूप से समझा कर दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन व डिस्पोजल न चलाने की चेतावनी दी गई। अभियान में छह पैकेट डिस्पोजल पत्तल व तीन पैकेट डिस्पोजल गिलास जब्त कर पांच हजार रुपये का चालान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य लिपिक अमित पाराशर, जॉन पर्यवेक्षक अमित कुमार, अजय कुमार, समीम खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें