फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
फूलमाला पहने खड़े युवा व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापारी हित में काम करें, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण समय से हो सके।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि कोरोना के कारण नगर कमेटी का विस्तार नहीं हो पा रहा था। नगर के ऊर्जावान युवा व्यापारियों को इसका जिम्मा सौंपा गया। इस तरह कार्यकारिणी गठित की गई। शुक्रवार को जिला युवा अध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें नगर अध्यक्ष दीपक राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी एवं रामकुमार राय, मंत्री अरविंद ग्वाला, उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर, विशाल यादव एवं अरविंद नामदेव रिंकू, सहमंत्री साहिल महरोलिया, मीडिया प्रभारी इमरान खान शामिल रहे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय जैन, जिलाध्यक्ष नरेंद्र कडंकी, जिला महासचिव अज्जू बाबा, नगर अध्यक्ष संजय रसिया, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश सराफ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी मंगू पहलवान, जिला युवा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू, जिलाध्यक्ष आईटी सेल नूतन राज सक्सेना, माधव सुनील चौबे, सुखप्रीत सिंह काकू, मोहम्मद निजाम शाह, जीवन जैन मिर्चवारा, अभिषेक मुछाल, श्रीकांत करौलिया, मनीष जैन, अंशुल बड़कुल, त्रिदेव दुबे, विकास जैन, विक्रांत मोदी, अमित जैन गदौरा, साहिल मेहरोलिया, इमरान खान, विजय साहू उपस्थित रहे। संचालन नगर महामंत्री गिरीश पाठक सोनू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें