ललितपुर। एनडीआरएफ एवं भारत एक्सप्लोसिव लिमिटेड ने आपात की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ के जवानों ने प्रशासनिक भवन के पास आग लगने पर बचाव कार्य किया।
प्रशासनिक भवन के पास आग लगने से खतरनाक गैस का रिसाव हो जाता है। इमारत के अंदर 5 लोग फंसे हुए थे। भारत एक्सप्लोसिव लिमिटेड के फायर विंग के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। फैक्ट्री प्रबंधक के कॉल पर एनडीआरएफ की टीम ने साइट पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। गैस के रिसाव को सील कर दिया गया। सभी पीड़ितों को एंबुलेंस से अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इमारत के छत पर फंसे लोगों को एनडीआरएफ टीम रस्सी के सहारे छत से नीचे लेकर आई। एनडीआरएफ टीम के कमांडर जितेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक एवं उनकी 30 सदस्यों की टीम ने भाग लिया। अंत में कोविड 19 से बचाव के लिए संयुक्त प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम में एसके सूर्यवंशी डिप्टी कमिशन उद्योग, श्याम मणि त्रिपाठी तहसीलदार सदर, संदीप शर्मा हेड सिक्योरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेशन एवं प्लांट के 110 कर्मचारी मौजूद रहे।
आपदा में बिल्डिंग पर चढ़कर रेस्क्यू करते एनडीआरएफ की टीम- फोटो : LALITPUR