फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय में फायर स्टेशन का होगा विकास, बनेंगा नया भवन

विज्ञापन
fire on field.jpg - फोटो : fire on field.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। संसाधनों की कमी से जूझ रहे जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन के विकास की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत फायर सब स्टेशन कार्यालय के साथ ही कर्मचारियों के लिए नया भवन बनाया जाएगा, वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि आग की घटनाओं से निपटने की पूरी व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित फायर सब स्टेशन की हालत काफी दयनीय है। यहां कर्मचारियों के लिए न तो बैठने के लिए उचित प्रबंध हैं और न ही व्यवस्थित कार्यालय ही स्थित है। कर्मचारियों के आवासों की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसी माह जनपद में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पदभार संभाला और मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में संसाधनों की कमियों को देखते उसके विकास का खाका तैयार करके शासन को पत्राचार किया है। जिसके तहत मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में नया भवन बनाया जाएगा, जिसमें कार्यालय और गाड़ियों के रखने के लिए गैराज का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भरने के लिए उचित क्षमता की पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कराया जाना भी प्रस्तावित है। शासन से अनुुमति मिलने के बाद मुख्यालय स्थित कोतवाली परिसर के पास फायर स्टेशन के विकास का कार्य शुरू किया जाएगा।
------------
तालबेहट और महरौनी में भी बनेगा फायर स्टेशन
जिला मुख्यालय से दूरी और संशाधनों की कमी के चलते तालबेहट और महरौनी क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं के दौरान लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा शासन के निर्देश पर तालबेहट में फायर स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है, जिसके चलते जल्द ही यहां फायर स्टेशन बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। जबकि महरौनी में फायर स्टेशन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीएम के माध्यम से जमीन चिह्नीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन के विकास के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। शासन से अनुुमति मिलने के बाद विकास व निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें