फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण माह अभियान से संबंधित सभी तैयारियां अभी से पूर्ण करें

विज्ञापन
food.jpg - फोटो : food.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह से संबंधित जो भी प्रचार सामग्री बाल विकास और पुष्टाहार विभाग को दिया गया है, वह कन्वर्जन विभागों को उपलब्ध कराएं। संबंधित विभाग अभियान से संबंधित सभी तैयारियां अभी से पूर्ण कर लें। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को भारत सरकार के जन आंदोलन डैश बोर्ड पोर्टल पर नियमित रुप से अपलोड किया जाए। सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की एनआरसी में तैनात न्यूट्रीशियन का पोषण अभियान में अपेक्षित सहयोग लिया जाए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एक से 30 सितंबर तक जनपद में चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। प्रथम सप्ताह में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत व अन्य सरकारी भवनों में खाली भूमि पर पोषण वाटिका विकसित करने के लिए पौधरोपण किया जाएगा। द्वितीय सप्ताह में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए योगा सेक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, बीएसए राम प्रवेश, डीआईओएस रामशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें