फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू नगर और गांधीनगर में तीसरे दिन भी पानी नहीं

विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरते नेहरुनगरवासी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू नगर और गांधीनगर मोहल्ले में मोटर खराब होने से तीसरे दिन भी पेयजल की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। सुबह से ही लोगों का हैंडपंपों पर पहुंचना आरंभ हो गया था। देखते ही देखते कई हैंडपंपों पर भीड़ लग गई। ऐसे में कई लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले गांधीनगर व नेहरू नगर की टंकी भरने वाली मोटर अचानक फुंक गई थी। इस कारण दोनों मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। बुधवार को भी जलापूर्ति दुरुस्त नहीं हो पाई है। सुबह से ही लोगों को खाली हैंडपंप तलाशने पड़े। कुछ हैंडपंप तो ऐसे रहे, जहां सुबह पांच बजे से ही भीड़ लग गई थी। कई लोग साइकिल में कुप्पा बांधकर पानी भरते नजर आए तो कुछ लोग हाथठेला, टैक्सी में बर्तन लेकर हैंडपंप पर पहुंचे। कई लोगों ने पड़ोसियों की बोरिंग से पानी भरा। उधर, जल संस्थान कर्मी खराब मोटर को सुधारने में लगे रहे। अफसरों को उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को नेहरू नगर के लोगों को पीने के पानी मिल सकेगा।
नहीं ठीक किए जा रहे खराब हैंडपंप
शहर के विभिन्न वार्डो में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इसकी वजह जल संस्थान के पास हैंडपंप की मरम्मत के सामान की कमी होना है। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों को विभाग से हैंडपंप सुधारने के लिए सामान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। जब कर्मचारियों द्वारा खराब पड़े हैंडपंपों को खोलकर देखा जाता है कि सामान की कमी पाई जाती है। इस पर वे हाथ खड़े कर देते हैं। ऐसे में मोहल्लेवासियों को चंदा एकत्रित कर सामान मंगाना पड़ता है।
विज्ञापन

तीन दिन से नलों से बूंद नहीं टपक रही है। आज ऐसा कोई बर्तन नहीं बचा था, जो खाली न हो। पानी का स्टाक समाप्त होने से समस्या बढ़ गई। जब हैंडपंप से पानी भर पाया, तब जाकर घर के अन्य कार्य शुरू हो सके।-भागवती----
जो भी हैंडपंप खराब पड़े हैं, उन हैंडपंपों को चिह्नित करते हुए ठीक कराया जाए। जल संस्थान के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।-यूनिस खान
पाइप लाइन की आपूर्ति खराब होने से लोग हैंडपंपों पर निर्भर होकर रह गए हैं। सुबह से ही लोग हैंडपंप पर पानी भरते हैं, तब जाकर दिन भर के लिए पानी का इंतजाम हो पाता है।-राजेश पाल
विभाग को विकल्प में मोटर ठीक रखना चाहिए। जैसे ही कोई मोटर खराब होती है, उसकी जगह दूसरी मोटर फिट कर दी जाए, ताकि मोहल्लेवासियों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े। -हसीना
एक मोटर से गांधीनगर की टंकी भरी जा रही है। जो मोटर फुंक गई थी, उसकी मरम्मत करा ली गई है। बृहस्पतिवार को नेहरू नगर में आपूर्ति आंशिक रहेगी। शुक्रवार से आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान

नेहरुनगर में खराब पड़ा हैंडपंप- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें