फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जांच करने नहीं पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, दहशत में रहीं छात्राएं

Sat, 21 Jan 2023 12:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बृहस्पतिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिकाओं में हुई मारपीट के बाद शुक्रवार को छात्राएं दहशत में रहीं। जबकि जांच अधिकारी निजी कारणों से विद्यालय नहीं जा सके। वह शनिवार को विद्यालय जाकर जांच करने के बाद रिपोर्ट बीएसए को भेजेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि तरगुवां में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पिछले कुछ समय से अध्यापकों में वर्चस्व की जंग छिड़ी है। बृहस्पतिवार को अध्यापिकाओं में हुई मारपीट के बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग में केवल इसी बात की चर्चा होती रही। शुक्रवार को छात्राएं दहशत में रहीं। जबकि जांच अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को विद्यालय नहीं पहुंचे।

मुझे विद्यालय जाकर मामले की जांच करनी थी। लेकिन किसी कारणवश नहीं जा सका। शनिवार को विद्यालय जाकर पूरे मामले की जांच करूंगा। इसके बाद कुछ कहना उचित होगा। - वेद प्रकाश सिंह, खंड शिक्षाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन

अनियमितताओं के चलते मुझे वार्डन पद से हटाने के आरोप पूरी तरह से गलत एवं बेबुनियाद है।- एकता पाराशर

विवादों से रहा है विद्यालय का पुराना नाता

आवासीय विद्यालय का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है। अध्यापकों के आपसी विवाद के कई मामले चर्चाओं में रहे हैं। पिछला मामला 26 फरवरी 2022 को हुआ था। जब खाने की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय की छात्राओं ने चलते जमकर हंगामा किया था। बाद में जब मामले की गहराई से जांच की गई तो मामला आपसी गुटबाजी का निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें