फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजघाट पुलिस चौकी के ग्राम मड़वारी में पेड़ पर लटके मिले ग्रामीण के शव के मामले में बुधवार को मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर हत्या के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम मड़वारी निवासी संगीता पत्नी प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गांव के कुछ लोग बीते नौ जुलाई को शाम करीब सात बजे उसके घर आए और कहने लगे कि तुम लोगों ने उसकी लड़की को दूसरे युवक के साथ भगवा दिया है और अब खोज करके लाओ नहीं तो जान से मार देंगे। जब उसने मना किया तो उक्त लोग गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने व उसके पति ने किसी प्रकार जान बचाई। दस जुलाई को कोतवाली व राजघाट चौकी में शिकायत की। इसी बात पर उक्त लोग रंजिश मान गए और इसके बाद 10 जुलाई को रात करीब 11 बजे उक्त लोग एक राय होकर हाथों में लाठी, बल्लम, कुल्हाड़ी लेकर आए और उसे व उसके पति को गाली गलौज करने लगे जिस पर जैसे-जैसे जान बचा पाई। उसके जेठ पप्पू ने डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन तब तक उक्त लोग भाग गए। उसी समय उसके पति भी घर पर नहीं मिले। दूसरे दिन 11 जुलाई को उसके पति खेत में जामुन के पेड़ पर लटके पाए गए। उसने आरोप लगाया कि उक्त विपक्षियों ने ही उसके पति प्रकाश के सिर, कनपटी पर व सिर के पीछे लाठियों से मारपीट कर उसकी हत्या कर उसका शव जामुन के पेड़ पर लटका दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें