फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ और जल भराव साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट/पवा। आदर्श ग्राम पवा स्थित सिद्ध क्षेत्र जैन मंदिर जाने वाले रास्ते में जलभराव हो जाने से मंदिर जाने वाले श्रृद्धालुओं सहित ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस रास्ते पर ग्राम प्रधान ज्योति मिश्रा ने सफाई कराकर लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एक समाचार अमर उजाला ने मंगलवार को जैन मंदिर जाने वाले रास्ते में भरा पानी और कीचड़ नामक शीर्षक से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद ग्राम प्रधान ज्योति मिश्रा ने तत्काल में सफाई कर्मचारियों को भेजकर उक्त गंदगी की साफ सफाई कराई। जिस पर आसपास के लोगों ने प्रसन्नता जताई। बताते चले कि ग्राम पवा में जैन समाज जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक रास्ता कड़ेसराकलां सायन बार्ड से होकर जाता है और दूसरा टेकरी होते हुए पवा गांव के मध्य से हैं। गांव से होकर सिद्ध क्षेत्र जाने वाले रास्ते में पार्वती अहिरवार के मकान के कई दिनों से जल भराव होने से आसपास के क्षेत्र में कीचड़ ही कीचड़ हो गया था। इससे ग्रामीणों को उक्त मार्ग से गुजरने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें