फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: यूपी को हराकर एमपी की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी मेला महोत्सव में चल रहे अंडर-19 त्रिकोणीय क्रिकेट शृंखला के मध्य शुक्रवार को एक विशेष मैच उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की बालिका क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। मध्यप्रदेश की टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
मैच में यूपी टीम की कप्तान अश्विनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान अश्विनी ने 25 रन, रियांश लोधिया ने 20 रन और रागिनी के 15 रनों की मदद से निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट खोकर टीम ने 111 रन बनाए। जवाब में उतरी मध्यप्रदेश की ओपनर जोड़ी अपूर्वा ने 54 रन और अमिता ने 48 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया। मध्यप्रदेश की ओपनर अमिता को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग जगदीश परिहार और सलमान रजा ने की। कमेंट्री सूर्यकांत त्रिपाठी और विजय विश्वकर्मा ने की, जबकि स्कोरर नमन सेन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के समापन पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी प्रदान की। महरौनी महोत्सव के प्रमुख दुष्यंत बड़ौनियां ने कहा कि बालिकाएं भी क्रिकेट में नाम कमाएं, इसके लिए अब एकेडमी भी बनाएंगे, जहां युवा खिलाड़ियों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द महरौनी में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। टूर्नामेंट में संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे एडवोकेट, हृदयेश गोस्वामी, सूर्यकांत त्रिपाठी, गणेश राय, विनय प्रताप सिंह, शिवानी सिंह, कर्णिका बड़ौनियां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें