संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। माघी पूर्णिमा से दो दिन तक जहां प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से महाकुंभ के लिए ट्रेनों में अचानक से भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार की शाम को कुंभ जाने के लिए डेढ़ हजार से अधिक लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। दोपहर में आने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन शाम को आने पर श्रद्धालु प्रयागराज छिवकी के लिए रवाना हुए।
शुक्रवार को दोपहर से कुंभ यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी, लेकिन दोपहर में 12.10 बजे आने वाली बीना प्रयागराज छिवकी स्पेशल ट्रेन लेट हो गई। यह ट्रेन शाम को लगभग पौने सात बजे आई। लेकिन दोपहर में पहुंचने वाले यात्री शाम को आने वाली ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ही बैठे रहे और देर शाम कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन के आते ही लोग कोच में बैठने को दौड़ पड़े।
जनपद के अधिकांश लोग महाकुंभ में भीड़ कम होने का इंतजार कर थे और माघ पूर्णिमा की भीड़ कम होने के बाद लोगों ने कुंभ जाने की योजना बनाई। दो दिन भीड़ कम होने पर शुक्रवार को अचानक से डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए। यह देख रेलवे कर्मचारियों और जीआरपी व आरपीएफ सतर्क हो गई। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ द्वारा सुरक्षा प्रबंध के तहत रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त बढ़ा दी गई। क