ग्राम दावनी में स्थित हाईस्कूल में मौक ड्रिल करते अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। स्कूलों में आग से सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को जाखलौन क्षेत्र के ग्राम दावनी में मॉकड्रिल करके फायर सेफ्टी उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने स्कूलों में आग से सुरक्षा के उपायों और आग लगने पर बचाव के तरीके लिए जाखलौन क्षेत्र के ग्राम दावनी स्थित हाईस्कूल में मॉकड्रिल किया गया। जिसमें स्कूलों में प्रथम चरण के अंतर्गत स्कूल में अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को फायर सेफ्टी उपकरणों को चलाने और आग जैसी आपातकालीन स्थिति में स्वयं के साथ ही दूसरों की रक्षा करने एवं आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर फायर सर्विस ऑफीसर राजेंद्र कुमार, एलएफएम मो. इशफाक हाशमी, एफएसडी रामनरेश यादव उपस्थित रहे।