ग्राम जैरवारा में अधूरा पड़ा आवास
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के अंतर्गत ग्राम जैरवारा के कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों में धांधली बरतने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि कई अपूर्ण कार्यों को पूर्ण दर्शाकर धनराशि हड़प ली गई है।
ग्राम जैरवारा निवासी जन्मेजय सिंह और राजबहादुर सिंह ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम में मनरेगा के अंतर्गत अनेक कार्य कराए गए हैं। वहीं, कई अन्य योजनाओं में कार्य हुए हैं। इनमें समदुआ मंदिर के पास बड़ी नाली का निर्माण, राजाराम के मकान से लेकर मुलायम के मकान तक नाली निर्माण, चिरई चौक का पुलिया निर्माण, घटवा नाले का सफाई कार्य, पंचायत भवन की रिपेयरिंग का कार्य, ग्राम के प्राथमिक स्कूल में शौचालय, बाथरूम का निर्माण कार्य, मुन्ना सहरिया के घर से जगत लोधी के घर तक नाली का निर्माण कार्य, केहर सिंह के घर से झूलन बरार के यहां तक नाली रिपेयरिंग का कार्य, जैरवारा चेकडैम से लेकर रमेश के खेत तक खेड़र नदी की सफाई का कार्य आदि शामिल हैं। उन्होंने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम जैरवारा में अधूरा पड़ा शौचालय- फोटो : LALITPUR