फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में दुष्कर्म: खेत में सो रही महिला के हाथ बांधकर की दरिंदगी, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

Thu, 05 May 2022 09:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट/ललितपुर

सार

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह खेत में बकरी चरा रही थी। उस समय नींद आने पर वह एक पेड़ की छाया में सो गई। आरोप है कि सोते समय गांव का रहने वाले युवक ने उसके हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में पाली के बाद अब तालबेहट क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खेत में बकरी चराने गई महिला ने गांव के एक युवक पर सोते समय हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि एक मई को वह अपने खेत में बकरी चरा रही थी। उस समय नींद आने पर वह एक पेड़ की छाया में सो गई। आरोप है कि सोते समय गांव में ही रहने वाला युवक आशु आया। उसने महिला के हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुआ भाग गया। डर के कारण वह उस समय शिकायत दर्ज कराने नहीं गई थी। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद उसने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल बीएल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें