फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लात मारने से गुस्साए आरोपी ने चाकू मारकर की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
जाखलौन क्षेत्र के ग्राम पिपरई में महिला की हत्या में पकड़ा गया आरोपी और घटना का खुलासा करते एसपी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम पिपरई में बीते पांच दिन पहले महिला की हत्या के मामले में एसओजी व जाखलौन थाना पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस की मानें तो महिला द्वारा ललितपुर में मकान खरीदने के लिए 50 हजार रुपये मांगने और रुपये देने से मना करने पर महिला ने लात मारकर प्रेमी को गिरा दिया था, जिससे गुस्से में आकर प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम पिपरई निवासी कमला पत्नी स्व. आत्माराम साहू का शव उसके ही घर के आंगन में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला था। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोटें पहुंचाने के निशान भी मिले थे। जिस पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार सीने पर मारकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में महिला के पुत्र सुनील की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले के खुलासे के लिए एसओजी व थानाध्यक्ष जाखलौन की टीमें गठित कर दी थीं।
पुलिस को घटना की तहकीकात में गांव के ही एक व्यक्ति कोमल चंद राय (54) के महिला से संबंधों की जानकारी मिली। चार जून की शाम को पुलिस ने आरोपी कोमल को गांव से ही गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि उसके मृतका कमला से करीब बीस वर्षों से संबंध थे। पूर्व में महिला ने उससे ललितपुर में खरीदे जा रहे मकान के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। घटना के दिन भी रात में 11 बजे जब वह महिला से मिलने गया तो उसने 50 हजार रुपये की मांग की, आरोपी का कहना है कि उसने जब कहा कि पैसे अभी नहीं हैं तो इसी बात पर महिला ने उसे लात मारकर गिरा दिया था। उसने बताया कि इसके बाद वह घर से चाकू लेकर गया और उसके सीने में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के घर में स्थित उसकी दुकान के दरवाजे के छेद से एक चाकू बरामद कर लिया और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद किए गए। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष जाखलौन जय प्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, कृष्ण कुमार, एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, नृपत राजपूत, सचिन कुमार, एसओजी से अरुण त्रिपाठी, रजनीश सिंह चौहान, बृजेंद्र सिंह जादौन, अमित पाठक, अवधेश यादव, तेज प्रताप शामिल रहे।
विज्ञापन

महिला की हत्या के मामले में एसओजी व जाखलौन पुलिस टीम ने उसके ही गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी से बीस वर्षों से संबंध होना बताया गया है। महिला ने आरोपी से मकान बनाने के लिए 50 हजार की मांग की थी, लेकिन उसके मना करने पर महिला ने उसे लात मार दी थी। इसी के चलते आरोपी ने महिला की चाकू मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें