फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराई गईं दवाएं

विज्ञापन
दवाइयां ले जाते कर्मचारी
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को बिना दवाइयों के वापस नहीं होना होगा। कॉलेज प्रशासन ने वेयरहाउस से दवाइयों का स्टॉक करा लिया है। मंगलवार को कॉलेज के नए 300 बेड भवन में उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों मेडिकल कॉलेज में खांसी सीरप, गैस सीरप, लीवर, विटामिन ई समेत अन्य दवाइयाें की कमी बनी हुई थी। ऐसे में चिकित्सीय परामर्श के बाद दवा लेने आ रहे मरीज खाली हाथ लौट रहे थे। वहीं कई बार दवाइयों की मांग करने पर स्टॉफ व मरीज, तीमारदार में कहा-सुनी हो रही थी। समस्या से मरीज अधिक परेशान हो रहे थे।
समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने 10 अक्तूबर को अमर उजाला के पेज नंबर दो पर ''''''''मेडिकल कॉलेज में बिना दवाइयों के लौट रहे मरीज'''''''' शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए काॅलेज प्रशासन ने दवाइयों का डाटा लेते हुए वेयरहाउस से दवाइयों की मांग की। मांग के आधार पर मेडिकल कॉलेज में दवाइयां उपलब्ध हो गई हैं। साथ ही वितरण कक्ष तक भी स्टॉक करा दिया गया है। इससे अब मरीजों को बिना दवाइयों के वापस नहीं जाना होगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र ने बताया कि दवाइयां वेयर हाउस से आ गई हैं। मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें