जीजा ने अपने साले को घर से बुलाकर रास्ते में साले को गोली मार दी। जिससे साला घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है । यहां से मेडीकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जीजा ने अपने साले को घर से बुलाकर रास्ते में साले को गोली मार दी। जिससे साला घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है । यहां से मेडीकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम दैलवारा के मजरा भरौनी निवासी तिलक (21) पुत्र मलखान सिंह शनिवार की रात घर पर था। तभी मध्य प्रदेश के जिला सागर के ग्राम पिपरासर बूट निवासी नरेंद्र पुत्र प्रकाश लोधी जोकि तिलक का जीजा था घर आया। साले तिलक को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। रास्ते मे ग्राम गुगरवारा के पास तमंचे से गोली मार दी। गोली तिलक के पेट मे लगी और वह गंभीर रूप से से घायल होकर गिर गया। गोली मारने के बाद आरोपी जीजा मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने तिलक को घायल देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय जिला अस्पताल पहुंचे। सीओ सदर ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर जीजा साले में विवाद हुआ था। जिसके बाद जीजा नरेंद्र ने साले तिलक को गोली मार दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।