फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फालोअप
ललितपुर। भतीजे की शादी में ग्वालियर जा रहे चाचा ग्राम गल्ला मंडी के पास बाइक हादसे में घायल हो गए थे। झांसी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान फायदा न मिलने से परिजन बुधवार की रात को एंबुलेंस से ग्वालियर ले जा रहे थे। मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ऋषभ ने बताया कि ताऊ प्रमोद के बेटी की शादी 23 जून को इलाइट क्षेत्र में स्थित एक विवाह घर में थी। थाना बार के ग्राम बरखिरिया से पिता विनोद के साथ शादी में शामिल होने आए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे पिता विनोद 45 वर्ष रिश्तेदार के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। गल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। झांसी में हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन बुधवार की रात को ग्वालियर ले जा रहे थे। रास्ते में विनोद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-दो बहन में बड़ा था और तीन पुत्र हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें