ललितपुर। जीरोन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजन ने कहा कि खेत पर बोआई कराने के दौरान प्यास लगने पर पानी पीने जाने के लिए पटरी पार करने के दौरान हादसा हुआ।
थाना जाखलौन अंतग्रत ग्राम बरखेरा निवासी सनमान सिंह के मुताबिक सोमवार शाम को उसका भतीजा जितेंद्र उर्फ जीतू (21) जीरोंन रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने खेत पर बोआई करवाने गया था। बोआई करवाते समय उसे प्यास लग गई। वह रेलवे स्टेशन पर पानी पीने गया था। यहां पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।