फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भोजन करने के दौरान युवक की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भोजन करते समय युवक की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। परिजन ने नशे में जहर खाने से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

कस्बा पूराकलां निवासी प्रागी रजक ने बताया कि मंगलवार शाम को उसका पुत्र कंछेदी (27) शराब के नशे में घर आया और कमरे में चला गया। पत्नी ने भोजन दिया तो वह खाने लगा। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में देर रात इलाज के दौरान कंछेदी की मौत हो गई। मृतक पांच भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें