फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लखनऊ की टीम ने किया सोलर फेंसिंग योजना का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीए प्रसार ने कहा सोलर फेंसिंग से उपज होगी सुरक्षित, रोटेशन बनाए रखें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लखनऊ के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को बार ब्लॉक में सोलर फेंसिंग योजना का मौके पर जाकर सत्यापन किया। उन्होंने लाभार्थियों से योजना की उपयोगिता की जानकारी ली और योजना का लाभ ले रहे किसानों को दलहन, तिलहन की खेती करने के लिए प्रेरित किया।
लखनऊ से आए अपर निदेशक कृषि प्रचार राजेंद्र कुमार सिंह एवं विशेष वस्तु विशेषज्ञ लखनऊ बलराम वर्मा शुक्रवार को ललितपुर में कृषि विभाग द्वारा संचालित सोलर फेंसिंग योजना का सत्यापन करने के लिए पहुंचे। सबसे पहले वह उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे, जहां से वह दोनों अधिकारी कृषि विभाग के प्रभारी उप कृषि निदेशक राजीव भारती के साथ ब्लॉक बार और पास के ही ग्राम मर्रौली पहुंचे। जहां दो किसान द्वारा योजना में कराई गई सोलर फेंसिंग का उन्होंने सत्यापन किया। यह दस लाख रुपये का प्रोजेक्ट है और इसमें किसान को अस्सी फीसदी अनुदान पर दो लाख रुपये जमा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वह इस योजना में तार फेंसिंग से संतुष्ट हैं। सोलर तार फेंसिंग की वजह से जानवर, गाय, कुत्ता या अन्य कोई भी पशु खेतों में हल्का करंट का झटका लगने से प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनकी फसल भी सुरक्षित है। इस पर एडीए प्रसार ने किसानों से कहा कि वह योजना का लाभ लेते हुए अब सब्जी, दलहन, तिलहन की ओर जाएं, इसमें अधिक फायदा है। इस मौके पर कृषि विभाग से मनमोहन, रामबाबूू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें