फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम चोरी वाले इलाकों में मिलेगी भरपूर बिजली

Thu, 09 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कम चोरी वाले इलाकों में मिलेगी भरपूर बिजली - फोटो : demo
विज्ञापन
जिन इलाकों में बिजली चोरी कम होगी, वहां भरपूर आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए बिजली विभाग अब फीडरवार विद्युत लाइनलॉस की मॉनीटरिंग करेगा, जिसकी स्टेटस रिपोर्ट हर माह एमडी कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आगरा स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय में मंगलवार को प्रबंध निदेशक एसबीएस राठौर ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को फीडरवार मॉनीटरिंग कर हर माह स्टेटस रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। बिजली की खपत की सही जानकारी के लिए यह कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। इससे पता चलेगा कि किस फीडर को कितनी एनर्जी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने पांच किलोवाट से अधिक के विद्युत कनेक्शनों के बकाया और ऐसे उपभोक्ताओं को फीडरों के सापेक्ष मिलने वाली बिजली आपूर्ति की भी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट हर माह एमडी कार्यालय को देनी होगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस प्रकार की मॉनीटरिंग का उद्देश्य यह है कि उस फीडर की कमियों का पता लगाया जा सके और कमियों के कारण जानकर उस फीडर में बिजली आपूर्ति का सुधार किया जा सके। जिन फीडरों पर लाइनलॉस कम होगा, उसे अधिक बिजली दी जाएगी।
वर्तमान में बिजली विभाग को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनलॉस कम करना सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है। साथ ही थ्रू-रेट भी बढ़ाने के लिए विशेष जोर दिया है। वर्तमान में जनपद का थ्रूरेट कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। दो वर्ष पूर्व जनपद दौरे पर आए तत्कालीन प्रबंध निदेशक ने भी थ्रूरेट बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देश दिया था। अधिशासी अभियंता ने इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के चारों उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं के साथ रणनीति के तहत फीडरवार लाइन लॉस की मॉनीटरिंग करने के लिए विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


जनसेवा केंद्रों पर लगेंगे विद्युत शिविर      
बिजली विभाग अब राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए जनसेवा केंद्रों का सहारा लेगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता के नेतृृत्व में जनपद में अलग-अलग चरणों में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित 151 जनसेवा केंद्रों पर विद्युत राजस्व वसूली शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। इन विद्युत शिविरों को कब किस केंद्र पर लगाया जाएगा, इसका निर्णय विद्युत अधिकारियों द्वारा सूचीबद्घ करते हुए लिया जाएगा।

प्रबंध निदेशक द्वारा आगरा में बैठक के दौरान फीडरवार लाइनलॉस की मीनीटरिंग करने के लिए निर्देश दिए हैं, जिसकी स्टेटस रिपोर्ट एमडी कार्यालय भेजी जाएगी। लाइनलॉस के सापेक्ष फीडरों को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद में 151 जनसेवा केंद्रों पर विद्युत राजस्व वसूली शिविर भी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।      
विज्ञापन

- गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें