फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी का आना परिजनों को लगता था नागवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- संशोधित साइड स्टोरी
विज्ञापन

----------------
शादी में आने वाली अड़चनों से निराश होकर उठाया प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम
युवती की दूसरी जगह शादी तय होने के बाद से दोनों थे तनाव में, प्रेमी का घर पर आना रश्मि के परिजनों को गुजरता था नागवार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के नेहरुनगर पुलिस चौकी व जाखलौन थाना की सीमा स्थित बीना-झांसी रेलवे लाइन पर प्रेमी युगल द्वारा की गई खुदकुशी के बाद से ग्राम खिरियामिश्र में मातमी सन्नाटा है। मौत के बाद गांव वाले इस मामले की परत दर परत खोल रहे हैं। उनका कहना है कि बल्लू पहले से शादीशुदा था, इस कारण दोनों की शादी नहीं हो सकती थी, यही बात दोनों के अवसाद का कारण बनी और आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया। प्रेमी का गांव में आना परिजनों को नागवार लगता था, इस कारण परिजन युवती की शादी जल्द से जल्द कर देना चाहते थे।
थाना जाखलौन के ग्राम खिरियामिश्र निवासी रश्मि (18) पुत्री सुजान एवं थाना जखौरा के ग्राम पंचायत पंचौरा के करारी निवासी बल्लू (22) पुत्र गुड्डा ने बुधवार की सुबह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। करीब ढाई महीने पहले भी रश्मि और बल्लू घर से भाग गए थे। हालांकि, दोनों को दो दिन बाद ही मध्यप्रदेश के ग्राम बसवां से पकड़ लिया गया था। तभी से रश्मि के परिवारीजनों को चिंता होने लगी थी कि बेटी के हाथ कितने जल्दी पीले कर दिए जाएं। इस पर उसकी शादी तय कर दी गई। चूंकि इसी दोरान लॉकडाउन हो गया और शादी टल गई। परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे और सर्दियों में शादी करने का निर्णय लिया था, साथ ही पुत्री पर निगरानी रखनी शुरू कर दी और प्रेमी बल्लू के आने- जाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक प्रेमी शादीशुदा था, इसलिए लड़की के परिजन उसके साथ शादी को तैयार नहीं थे। जबकि, रश्मि जिद करती थी कि बल्लू के साथ शादी करेगी। इसको लेकर रश्मि और परिजनों का आपस में विवाद भी होता था। चूंकि, गरीब परिवार है और मकान के नाम पर एक झोपड़ी है। इसी में रश्मि अपने पिता की निगरानी में सोती थी। बीते रात कीर्तन होने के कारण पिता घर पर नहीं था। इसका फायदा उठाकर प्रेमी अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और योजनाबद्ध तरीके से दोनों रात में ही घर से भाग गए और आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो सभी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें