फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
suicide - फोटो : suicide
विज्ञापन
पाली/ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम चंदेरा के पास कनपुराघाटी के नीचे स्थित तुअन गांव में स्वयं के खेत में महुआ के पेड़ पर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम चंदेरा व हाल बजरंगढ़ निवासी किशोरीलाल (58) पुत्र भगवान सिंह यादव मंगलवार की सुबह रिश्तेदारी में जाने की कहकर घर से निकल गया। इसके बाद अगले दिन बुधवार की सुबह कनपुराघाटी के नीचे तुअन स्थित उनके खुद के ही खेत पर महुआ के पेड़ पर रस्सी से शव लटका मिला। मृतक के बड़े पुत्र शांतिनगर निवासी प्रानसिंह ने बताया कि उसके पिता कई बार घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकल जाते थे और दो- तीन दिन तक नहीं आते थे। इसलिए जब वह मंगलवार को निकले तो किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कोई कदम उठा लेंगे। उन्होंने घटना का कारण अज्ञात बताया। मृृतक के तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें