फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक मनाया गया

विज्ञापन
शान्ति धारा में बाचन करती आयुषमती माता व श्वेतमती माता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। श्री दिगंबर जैन पारसनाथ बड़ा मंदिर जी में रक्षाबंधन विधान का आयोजन किया गया, इसमें आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की शिष्या आदर्श मति माताजी की शिष्या श्वेतमति माताजी, विजय मति माताजी के सानिध्य में भगवान की शांति धारा अभिषेक के बाद विधान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को श्रावणसुदी पूर्णमासी के दिन श्रीसिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखरजी से मोक्ष पधारे भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भगवान श्रेयांसनाथ आज के दिन 99 कोड़ा कोड़ी 99 लाख 96हजार 9 सौ मुनि राजो के साथ मोक्ष पधारे। इस अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। रक्षाबंधन कथा में रविवार को 700 मुनियों पर उपसर्ग किया और विष्णु कुमार मुनि ने उनकी रक्षा की। इस स्वरूप में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। आयोजन में प्रतिष्ठाचार पंडित प्रदीप कुमार ने भगवान को विधिवत समोसरण में विराजमान करते हुए कलश स्थापना की एवं आचार्य श्री के चित्र का अनावरण करने के पश्चात अजय जैन एवं कुशल चंद एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलन किया। माताजी ने शांति धारा का वाचन कर शांति धारा कराई। कुशालचंद एडवोकेट, अजय जैन, आनंद जैन साइकिल, अकलंक कुमार राजेंद्र कुमार मिठया, विनोद कुमार कामर, अनंतु पारौल, मोहन मावा आदि लोगों ने भगवान की शांति धारा की तत्पश्चात विधान में हजारों श्रीफल अर्पित कर रक्षाबंधन की और सात सौ मुनिराज की पूजा की गई। इसके बाद कामरा परिवार ने भगवान के मोक्ष कल्याणक का लाड़ू समर्पित किया। प्रबंधक अजित जैन एवं अकलंक जैन ने सभी का मुकुट माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर राखी सजाओ प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने अच्छी-अच्छी राखी सजाकर लाए और पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद जैन भावनगर, अविनाश जैन, राजेश जोजिया, अतुल जैन राजू जैन, अनिल जैन, अशोक जैन, रवींद्र जैन, मुनमुन आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें