फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
कैप्सन - भोले का अभिषेक करते भक्त - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
ललितपुर/तालबेहट। सावन के दूसरे सोमवार को बारिश भी शिव भक्तों की आस्था डिगा न सकी। सुबह से ही मंदिरों में भोलेनाथ का पूजन शुरू हो गया। सर्वेश्वर धाम पर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उधर, तालबेहट में श्रद्धालु भगवान भोले के दर्शन करने शिवालय पहुंचे। हजारिया महादेव मंदिर बाहर कोट और भीतर कोट पर भक्तों के आने जाने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के डेम रोड स्थित सर्वेश्वर धाम पर महंत श्रीकृष्ण गिरी महाराज ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। इधर, शहर के घंटाघर, रैदासपुरा, बड़ापुरा, चौबियाना स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया गया। बारिश के बाद भी लोगों का मंदिर आना जारी रहा। उधर, तालबेहट में शिवभक्त सोमवार को शिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने बारिश में भीगते हुए शिवजी का अभिषेक, पूजन किया और बेल पत्र, धतूरा, फूल आदि अर्पित किए। वहीं कुछ शिवभक्तों ने अपने आसपास के शिवालयों में जाकर भगवान शंकर के दर्शन किए। बारिश के चलते शिवभक्तों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें