फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्केलेटर के लिए लाइट कनेक्शन किया, टिन शेड के लिए बन रहे पिलर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) लगाने का काम तेज हो गया है। इसके लिए इलेक्ट्रिक विभाग ने वायर आदि डालकर बिजली कनेक्शन कर दिया गया है। अब यहां टिन शेड लगाए जाने के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं और इस काम में लगभग एक माह का समय और लग जाएगा। जिसके बाद बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में काफी आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे द्वारा प्लेटफार्म संख्या एक और दो व तीन पर एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। इसका काम रेलवे ने फरवरी माह में शुरू कर दिया गया था। जिसके तहत दोनों प्लेटफार्म पर फाउंडेशन तैयार करके आरपीएफ थाने के पास एस्केलेटर की सीढ़ियों का ढांचा तैयार कर दिया गया, लेकिन इसके बाद इसका काम धीमा पड़ गया। अमर उजाला ने चार जून को पेज पांच पर एस्केलेटर का काम पूरा नहीं यात्री परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। अब कार्यदायी संस्था ने काम में एस्केलेटर के दोनों ओर टिन शेड लगाने के लिए पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इससे पहले रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने एस्केलेटर के लिए लाइट का काम भी पूरा कर लिया है। अब टिन शेड लगाने और मशीन लगाने का काम रह गया है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। हालांकि इसके लगभग एक माह में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें