फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल, बैंक मैनेजर, बैंक लीगल एडवाइजर समेत चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
court scale - फोटो : court scale
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की राशि जमा करके जमीन बंधक मुक्त कराने के बाद फिर से फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लेखपाल, बैंक मैनेजर, बैंक के लीगल एडवाइजर समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी बालकदास पुत्र जानकी कुशवाहा ने सीजेएम न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 मार्च 2018 को उसने ग्राम खड़ेरा निवासी हरसिंह पुत्र पल्टू कुशवाहा से रजिस्टर्ड बैनामा कराया था। उसने 0.422 हेक्टेयर जमीन ग्राम भैंसाई में क्रय की थी। उक्त आराजी हरसिंह की पूर्व से प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा मिर्चवारा से 35 हजार रुपये में बंधक थी। उसने आराजी के संबंध में 35 हजार की संपूर्ण राशि 21 अक्टूबर 2019 को जमा किया था और जमीन के दाखिल खारिज के संबंध में चकबंदी न्यायालय में आवेदन किया। लेकिन पूर्व लेखपाल हरीसिंह ने विक्रेता हरसिंह से मिलकर उसके दाखिल-खारिज को हीलाहवाली करते हुए बैंक कर्मचारी व मैनेजर से मिलकर षडयंत्र करके उसके साथ धोखाधड़ी करके 20 सितंबर 2019 को 63 हजार का उसी आराजी पर दोबारा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। उक्त लेखपाल उसे दाखिल खारिज का आश्वासन देता रहा, लेकिन कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उक्त मामले में आरोपी ब्रांच मैनेजर, लीगल एडवाइजर, लेखपाल भैंसाई हरीसिंह एवं विक्रेता हरसिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें