फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोइयों को सरकार की ओर से कैशलेस चिकित्सा सुविधा का तोहफा दिया गया है। योजना का शुभारंभ रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके योगदान और सेवा को देखते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की ओर से महत्वपूर्ण कदम है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनियां ने कहा कि रसोइया माताओं के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा किसी संजीवनी से कम नहीं है। वहीं बढ़े हुए मानदेय से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनके परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन हृदेश गोस्वामी ने किया। एआरपी शाहिद खान ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं रसोइया माताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, राजीव तिवारी, संतोष गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, लखनलाल सेन, कुलदीप जैन, अशोक तिवारी, नूर मोहम्मद सहित शिक्षक,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में रसोइया माताएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें