दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं
ललितपुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत सबसे पहले 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। पहलवान गुरुदीन विद्यालय के छात्र लालू प्रसाद ने इसमें पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 800 मीटर दौड़ में भी लालू प्रसाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने लगातार दो स्पर्धाओं में जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं 400 मीटर और 600 मीटर की दौड़ में भावना दूसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में अमित कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में रोशनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
00000
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
जिला क्रीड़ाधिकारी ओपी वर्मा ने बालक-बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। कोच राजेश राय ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलकूद का अभ्यास कराया जाता है। इसका उद्देश्य उन्हें जनपद से बाहर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास से आगे बढ़ने और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं