फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर का हलवा ग्रेटर नोएडा में बिखेरेगा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रेटर नोयडा में सितंबर में आयोजित होने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले से ‘एक जनपद एक व्यंजन योजना’ के तहत दूध का हलवा का चयन हुआ है, जिसके प्रतिनिधित्व के लिए व्यापारी बृजेश जैन को भेजा जा रहा है। यह जानकारी जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में दी।
विज्ञापन

डीएम ने जिले के स्थानीय उत्पाद शरबती गेहूं और उड़द की दाल की जीआई टैगिंग कराने के भी निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए। उन्होंने बताया कि जनपद के शरबती गेहूं और उड़द की दाल में विशेष पोषक तत्व होते हैं। इसकी जीआई टैंगिंग होने से देश-विदेश में इन्हें पहचान मिलेगी। साथ ही, स्थानीय उद्यमियों और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने उद्यमियों की समस्याएं सुनी और संबंधिक अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान, चंदेरा में ड्रेनेज सिस्टम निर्माण के कार्य को प्रारंभ करने के भी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए। बैठक में व्यापारी मुकेश जैन, नीतेश कुमार जैन, संतोष इमलिया, अशोक अनौरा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें