फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 18 Jul 2022 11:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

कमला कुशवाहा ने बताया कि सभी लोग घर में थे। अचानक उनका पुत्र धनीराम ऊपर की अटारी पर पहुंचा और वहां जाकर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पता चलते ही सबने रस्से को काटा और उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बार के अंतर्गत ग्राम बम्होरी खंडेत निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की सिर्फ तीन महीने पहले शादी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम बमोरी खंडेत निवासी धनीराम पुत्र कमला कुशवाहा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी तीन माह पहले ग्राम बांसी निवासी रानी पुत्री सियाराम कुशवाहा से हुई थी। कमला कुशवाहा ने बताया कि सभी लोग घर में थे। अचानक उनका पुत्र धनीराम ऊपर की अटारी पर पहुंचा और वहां जाकर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि जानकारी होते ही सबने तुरंत जाकर रस्से को काटा और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक का मेमो बनाकर थाना बार भेजा, जहां पुलिस ने आकर मृतक का शव अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें