फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार हुए रिश्ते: सौतेली मां ने बच्चे को उतारा मौत के घाट, फिर अनजान होने का करती रही नाटक, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 21 Nov 2021 05:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

पित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सौतेली मां ने आठ साल के बच्चे की हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी महिला इस तरह से व्यवहार कर रही थी जैसे कि उसे इस मामले की कोई जानकारी ही न हो।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम विनेकाटोरन निवासी गजेंद्र राजपूत शनिवार सुबह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वापस आने पर उसकी पहली पत्नी का आठ वर्षीय पुत्र शिवम घर में नहीं मिला। गजेंद्र ने सोचा कि बेटा गांव में कहीं खेलने चला गया होगा। लेकिन वह दोपहर तक नहीं लौटा तो सभी ने उसकी काफी खोजबीन की। गजेंद्र ने अपनी पत्नी(बच्चे की सौतेली मां) से पूछा कि बेटा कहां है। लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद उसे शक हुआ फिर गांव वालों को लेकर खोजबीन की।

परिजनों का शक घर के पीछे बने कुंए पर गया। कुंए का पानी निकाला गया तो शिवम का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें