फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: करीला से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बालक समेत दो की मौत, चौदह घायल

Mon, 27 Oct 2025 07:21 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ग्राम उमरिया के 40 श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली शनिवार की सुबह करीला के लिए रवाना हुई। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील पाली अंतर्गत ग्राम उमरिया के श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर अंतर्गत ग्राम मधऊखेड़ी में अंधी मोड़ पर पलट गई। इससे ग्राम उमरिया निवासी एक वृद्धा व एक बालक की मौत हो गई। चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल अशोकनगर में भर्ती कराया गया। सूचना पर मृतकों और घायलों के परिजन मौके के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


ग्राम उमरिया के 40 श्रद्धालुओं को लेकर गांव के ही हरपाल सिंह परमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली शनिवार की सुबह करीला के लिए रवाना हुई। करीला में दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु लौट रहे थे। रात में सभी मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर के ग्राम मधऊखेड़ी में अंधी मोड़ पर पहुंचे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।

हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए पास के ही मुगावली अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम उमरिया निवासी गोमती (60) पत्नी ठलू कुशवाहा एवं अमरदीप (10) पुत्र नारायण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया गया। बाकी छह घायलों का इलाज मुंगावली के अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलने पर ग्राम उमरिया में श्रद्धालुओं के परिजनों में हड़कंप मच गया और गांव के अधिकांश लोग अस्पताल के लिए रवाना हो गए। वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें