फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: पूर्व पालिकाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज, पद हासिल करने व काला धन अर्जित करने का आरोप

Thu, 09 Jun 2022 10:09 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

एसपी को दी गई तहरीर के अनुसार, भूमाफिया रमेश खटीक पुत्र मटरूलाल, उनके बेटे जितेंद्र खटीक और पुत्रवधू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक ने नगर में धोखाधड़ी और जालसाजी से अवैध रूप से जमीनों को क्रय विक्रय करने का कारोबार करके करोड़ों रुपये का कालाधन अर्जित करके आय से अधिक संपत्ति जुटाई है।
विज्ञापन
रमेश खटीक - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक और उनकी पुत्रवधू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक, बेटे जितेंद्र खटीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन पर दो नामों का दुरुपयोग कर जालसाजी व धोखाधड़ी कर संपत्तियां क्रय-विक्रय कर करोड़ों रुपये का कालाधन अर्जित करने और महत्वपूर्ण पद हासिल करने के आरोप है। इसमें पूर्व नपा अध्यक्ष के खिलाफ सरकारी जमीन की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त में करीब छह माह पहले भूमाफिया की कार्रवाई की गई थी। वह वर्तमान में जमानत पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबयाना-2 निवासी प्रभात शर्मा पु्त्र शांतिनंदन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि भूमाफिया रमेश खटीक पुत्र मटरूलाल (जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा भूमाफिया घोषित किया जा चुका है), उनके बेटे जितेंद्र खटीक और पुत्रवधू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक ने नगर में धोखाधड़ी और जालसाजी से अवैध रूप से जमीनों को क्रय विक्रय करने का कारोबार करके करोड़ों रुपये का कालाधन अर्जित करके आय से अधिक संपत्ति जुटाई है।

विज्ञापन

तहरीर में बताया कि रमेश खटीक भूमाफिया है, जिनका संगठित गिरोह है। वह जमीनों के अवैध रूप से क्रय-विक्रय करने के धंधे में शामिल है। उनकी बहू जयश्री खटीक द्वारा रमेश खटीक व जितेंद्र एवं संगठित गिरोह के सदस्यों के साथ षड्यंत्र करके काल्पनिक महिला पिंकी पत्नी जितेंद्र खटीक के नाम से जालसाजी व धोखाधड़ीपूर्ण विक्रय पत्र तैयार करके अवैध रूप से बेनामी संपत्तियां खरीदी गई हैं। जयश्री खटीक के दो नामों का भी दुरुपयोग करके भी जमीनें खरीदीं और बेची गईं।

प्रभात शर्मा ने दो सितंबर 2021 को आयुक्त झांसी मंडल को शिकायत प्रेषित की थी, जिस पर एडीएम नमामि गंगे ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। मामले में एसडीएम ललितपुर ने भी जांच करके चार मई को डीएम को रिपोर्ट सौंपी। जांच में सामने आया कि जयश्री खटीक द्वारा दो नामों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी से विक्रय पत्र तैयार करके बेनामी संपत्तियां अर्जित की गई हैं, जिसमें जितेंद्र खटीक व रमेश खटीक शामिल हैं। यह धोखाधड़ी 2006 से 2019-20 तक की गई है।

जयश्री खटीक के द्वारा फर्जी व जालसाजीपूर्ण दस्तावेजों का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी से जिले के महत्वपूर्ण लाभ का पद हासिल किया था, जिस संबंध में अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध हैं। इन्होंने अवैध रूप से लगभग 500-1000 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी पूर्व नपा अध्यक्ष एवं बहू पूर्व जिपं अध्यक्ष और बेटा जितेंद्र खटीक के खिलाफ धारा 420, 467, 468 एवं 471 में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें