फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: जेल में बंद बंटू सनातनी उर्फ बसंत राज की हालत बिगड़ी, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 06 Dec 2025 12:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ललितपुर जिला कारागार में बंद बंटू सनातनी उर्फ बसंत राज गुप्ता के अचानक सीने में दर्द होने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। बसंत दो साल से जेल में बंद है।
विज्ञापन
जिला कारागार, ललितपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से पैसे हड़पने के आरोप में ललितपुर जिला कारागार में करीब दो साल से निरुद्ध चल रहे बंटू सनातनी उर्फ बसंत राज गुप्ता की शुक्रवार देर रात सीने में दर्द के चलते हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जेल अस्पताल में चिकित्सक ने इलाज किया। लेकिन सुधार न होने पर मेडिकल काॅलेज भेजा गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जेलर आरएन गौतम ने बताया कि शुक्रवार की रात को बंदी बंटू सनातनी ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सुरक्षा व्यवस्था में जेल से मेडिकल पहुंचाया गया था। यहां भी हालत में सुधार न होने पर झांसी रेफर किया गया है। यहां उसकी हालत में सुधार है और जेल पुलिस की सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें