फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: सपा-बसपा नेताओं पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने से जिले की सियासत में उबाल

Wed, 13 Oct 2021 08:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

सपा और बसपा के नेताओं ने एक सुर में इस मामले को साजिश बताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
महिला अपराध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली में एक किशोरी द्वारा सपा-बसपा के नेताओं समेत 28 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराए जाने से बुधवार को जिले की सियासत में उबाल देखने को मिला। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने एक सुर में इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन


सपा के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में बुधवार को पैदल मार्च भी निकाला। यह मामला दिन भर जिले में चर्चाओं के केंद्र में बना रहा। इस सब के बीच मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए गए। शाम को ललितपुर पहुंचे डीआईजी ने जिला पुलिस से मामले की पूरी रिपोर्ट ली।

विज्ञापन

यह है मामला
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने पिता, चाचा, ताऊ, सपा और बसपा के जिलाध्यक्षों के अलावा शहर के संभ्रांत लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने 25 नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

17 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ सबसे पहले दुष्कर्म तब हुआ जब वह कक्षा छह में पढ़ती थी। पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। उसे होटलों में ले जाया गया।

किशोरी ने अपनी तहरीर में बताया कि छह वर्षों से अलग-अलग लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। इनमें परिवार के लोग भी शामिल हैं। इस दौरान उसे बेचने का भी प्रयास किया गया। थक हारकर तीन दिन से किशोरी ने मां और भाई को अपने साथ कमरे में बंद कर किसी तरह फोन से पुलिस से शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें