शनिवार को ललितपुर में 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
- फोटो : ???? ????
ललितपुर जिले में नौ व्यक्ति मिले संक्रमित
ललितपुर। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1,335 लोगों की जांच की। इसमेें नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
दो सप्ताह पहले तक 2 से 3 मरीज प्रतिदिन मिल रहे थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर नौ तक पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना जरूरी है। लोग घरों से निकलते वक्त मुंह पर मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचाव करें। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,335 व्यक्तियों के सैंपल लिए, इनमें से 640 आरटीपीसीआर सैंपल मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। ट्रू- नॉट मयाीन से दो व एंटीजन किट से 693 सैंपल लिए गए। इनमें एंटीजन किट की आई जांच रिपोर्ट में नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला चौकाबाग, पटेल नगर व ग्रामीण क्षेत्र में तहसील तालबेहट के कस्बा निवासी, ग्राम कंधारीकला, जमालपुर निवासी एक - एक , ग्राम दोलता निवासी दो युवतियां, कस्बा बानपुर निवासी एक वृद्ध व्यक्ति व तहसील मड़ावरा के ग्राम भोंती निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा बढ़कर 3,285 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 3,165 स्वस्थ हो चुके हैं। 71 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
वर्जन
शनिवार को हुई कोरोना जांच में एक वृद्ध समेत नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।, - डॉ डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी